Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Culture

Sharad Navratri 2020

अश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के त्योहार में देवी के नौ अवतारों की पूजा की जाती है। नवरात्रि साल में दो बार मनाएं जाते हैं एक चैत्र मास के और दूसरे अश्विन मास के। इसके अलावा दो गुत्त नवरात्रि भी आते हैं। शारदीय नवरात्रि का अपना महत्व है। देश के पूर्वी भाग में नवरात्रि को दुर्गा पूजा भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां भगवती ने महिषासुर का अंत किया था। वहीं कई राज्यों में नवरात्रि के नौ दिनों में रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। इसके बाद दशहरे के दिन रावण का दहन किया जाता है। इस बार नवरात्रि में मां घोड़े पर सावर होकर आ रही हैं।  17 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग बेहद शुभ योग माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां के लिए उपवास रखा जाता है। दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है।